Saturday, 24 September 2016

बुद्ध अथवा मोहिनी ?

जिस प्रकार से गूगल पर अगर हम ये खोजना आरम्भ करे की विष्णु के 10 अवतार क्या है तब उनका उत्तर कुछ इस प्रकार से है
1.मत्स्य 
2. कूर्म 
3. वराह 
4.वामन 
5.नरसिंह 
6.परशुराम 
7.राम 
8.कृष्ण 
9.बुद्ध ???????
एक लंबे समय से विकिपीडिया पर ये भ्रम फैलाया जा रहा है की हिन्दू आराध्य देव ने अपना अंतिम अवतार बुद्ध के रूप में  लिया था जो की पूर्णतयः गलत है ये केवल एक भ्रम है जो हिन्दुओ को भटकने के लिए फैलाया जा रहा है .
पुराणों के अनुसार श्री विष्णु ने अंतिम अवतार श्री कृष्णा के रूप में लिया था लेकिन कुछ महनुवदो ने बुद्ध को भी विष्णु का अवतार बता दिया है तथा 10वां अवतार कल्कि के रूप में होना है और वह जो एक अवतार को गिनती से हटाया गया है वो है मोहिनी अवतार.
मोहिनी अवतार को गिनती से हटाना सरल इस कारण हुआ क्योके वो एक स्त्री का अवतार थी तथा उन्होंने जन्म भी नहीं लिया था.अगर देखा जाये तो जन्म के प्रमाण तो वराह,कूर्म,मत्स्य तथा नरसिंह के भी नहीं है तो क्या इन्हें भी अवतार नहीं माना  जायेगा?
सत्यता ये है की कुछ बोद्ध लोगो ने बुद्ध का गुणगान करने के लिए तथा बुद्ध को सर्वोपरि दिखने के लिए ऐसा किया है ये सर्वथा निरर्थ है क्योके हिन्दू पुराणों के अनुसार 10वा अवतार कल्कि है और कल्कि का अवतार तब होगा जब मनुष्य की आयु 12.5 वर्ष रहयेगी उसकी ऊंचाई एक पौधे जितनी और वह सारे संस्कार भूल जायेगा तब धर्म की रक्षा के लिए श्री हरी अवतार लेंगे और मानव जाती का उद्धार करेंगे। 

No comments:

Post a Comment